logo

छात्रों ने बनायी सरकार से वार्ता के लिए कमेटी, छात्र, पत्रकार और वकील शामिल

student_protest.jpg

द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी-जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने सरकार से वार्ता के लिए कमेटी का गठन कर लिया है। इसमें छात्रों के अलावा पत्रकार और वकील को भी शामिल किया गया है। छात्रों ने कमेटी में शामिल प्रतिनिधियों के नाम सरकार को सौंप दिए हैं। अब सरकार द्वारा समय और स्थान तय होते ही वार्ता होगी। कमेटी में छात्र प्रतिनिधि के रूप में रवींद्र पासवान, पीयुष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, अंकित कुमार और शालू सिंह शामिल की गयी हैं। इसके अलावा पत्रकारों में शंभू नाथ चौधरी और विकास वर्मा और कानूनविद् के रूप में पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार का नाम शामिल है।


आंदोलनरत छात्रों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार बैठक/वार्ता के दौरान सभी विषयों, तथ्यों एवं मांगों को केवल छात्र प्रतिनिधियों द्वारा ही प्रस्तुत किया जाएगा। पत्रकार एवं कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत या तथ्य प्रस्तुत करने में शामिल नहीं होंगे। बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे। मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि, जिन्हें छात्रों ने अभिभावक बताया है, अंदर प्रवेश करते समय कोई भी माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या साउंड सिस्टम लेकर नहीं जाएंगे।


 

Tags - Jharkhand students agitation JPSC JSSC talks committee government