logo

टेंडर हार्ट स्कूल में अलंकरण दिवस समारोह, छात्र परिषद को सौंपी गई जिम्मेदारी

टेंडर हार्ट स्कूल में अलंकरण दिवस समारोह, छात्र परिषद को सौंपी गई जिम्मेदारी

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित टेंडर हार्ट (Tender Heart School) स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण दिवस समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित छात्र परिषद (Student Council) को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी, रांची के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुदीप सिन्हा एवं टेंडर हार्ट स्कूल तथा सुधीर तिवारी फाउंडेशन के चेयरमैन सुधीर तिवारी उपस्थित रहे। अलंकरण समारोह में अनमोल वत्स्य को छात्र परिषद का अध्यक्ष, रोहित कुमार को उपाध्यक्ष, शौर्य को महासचिव तथा लकी राज को सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, टेंडर हार्ट जूनियर विंग के केशव बल्लभ को हेड बॉय एवं रिया कुमारी को हेड गर्ल के पद की शपथ दिलाई गई। 

नेतृत्व के अवसर भविष्य के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल सुदीप सिन्हा ने कहा कि “नेतृत्व केवल किसी पद को प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने, अनुशासन बनाए रखने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का संकल्प है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना को आत्मसात करना चाहिए।टेंडर हार्ट स्कूल तथा सुधीर तिवारी फाउंडेशन (Sudhir Tiwari Foundation) के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त नेतृत्व के अवसर भविष्य के व्यक्तित्व निर्माण (Personality Development) की आधारशिला होते हैं। उन्होंने नवनियुक्त छात्र परिषद से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करने तथा अपने सहपाठियों को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। समारोह में विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला एवं कविता किरण झा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

Tags - Tender Heart School Investiture Ceremony Student Council Student Leadership Jharkhand News Ranchi News Update