द फॉलोअप, रांची
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चित कालीन धरना और अनशन पर बैठे छात्रों और सरकार के बीच बातचीत को लेकर फिर तकरार शुरू हो गया है। छात्र मीडिया के सामने बातचीत के लिए अड़ गए हैं। छात्रों के प्रवक्ता पीयुष कुमार ने बताया कि सरकार के साथ वार्ता को लेकर अभी ना तो कोई स्थान या समय तय हो सका है। उन्होंने बताया कि छात्र मीडिया के सामने बातचीत चाहते हैं। मीडिया के सामने बातचीत अगर ना भी हो तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार छात्रों की इस शर्त पर सरकार का पक्ष नहीं आया है। इस कारण बातचीत का रास्ता फिलहाल ठहर गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मालूम हो कि कल छात्रों ने बातचीत के लिए सहमति व्यक्त कर दी थी। राज्य सरकार ने भी अपनी ओर मंत्रियों की कमेटी बना दी है। उनमें सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल हैं। सरकार की ओर से बनायी गयी कमेटी छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेगी।
.jpeg)