logo

छात्र आंदोलन में एयर गन लेकर पहुंचा युवक, पुलिस को देखते ही भागने लगा 

ुहललल1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छात्र आंदोलन में एक युवक एयर गन लेकर पहुंच गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मौजूद पुलिस की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह हड़बड़ाकर भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जो जानकारी है उसके मुताबिक युवक हजारीबाग जिले का रहने वाला है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि वह हथियार जैसी दिखने वाली चीज लेकर क्यों पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में एक युवक को एयर गन के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जैसे ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उसकी तरफ बढ़े। युवक भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। 

Tags - Student Protest Air Gun Ranchi Hazaribagh Jharkhand