logo

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया

4311.jpg


द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की स्थिति आज नाजुक हो गयी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें सोमवार की देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वे स्ट्रेचर पर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों के समर्थन में भी पहुंचे थे। मालूम हो कि देवेंद्र नाथ महतो पिछले नौ दिनों से अनशन पर हैं। पहले वे जल का भी ग्रहण नहीं कर रहे थे। लेकिन सोनम वांगचुंग की सलाह पर उन्होंने जल और नमक ग्रहण करना शुरू किया था। बावजूद इसके अनशन के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। आज उनकी तबीयत और खराब हो गयी।

Tags - Jharkhand student movement Devendra Nath Mahto hospital admission JPSC JSSC