द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले में एक छात्र का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। 17-18 वर्षीय छात्र का शव जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।.jpeg)
पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि छात्र के शरीर पर एसिड से जलने के निशान हैं, ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि छात्र की हत्या एसिड के जलाकर की गई है। हालांकि हत्या का कारण का पता पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी की छानबीन की जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार छात्र बुधवार शाम से लापता था। इसी बीच शुक्रवार की शाम को जंगल में मवेशी चराने गए लोगों की नज़र शव पर पड़ी। जिसके बाद गांव वालों को तुरंत सुचना दी गई। मृतक की पहचान सूरज महतो के रूप में की गई है जो दो दिनों से लापता था। .jpg)
घटना की जानकारी बीते शुक्रवार की शाम को शाम बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी को दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से सूरज का एक फोन भी बरामद हुआ है।