logo

धनबाद स्टेशन पर होली से पहले घर पहुंचने की जद्दोजहद, कई यात्रियों की छूटी ट्रेन

train78.jpg

द फॉलोअप डेस्क
होली के त्योहार पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से धनबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार रात अफरातफरी का माहौल दिखा। करीब 9:50 बजे जैसे ही हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, जनरल बोगियों में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण जिन यात्रियों की सीट कन्फर्म नहीं हो सकी, वे भी मजबूरन में जनरल डिब्बों की ओर दौड़ पड़े। अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं थी, फिर भी लोग किसी तरह घुसने की कोशिश करते रहे। कई यात्रियों ने स्लीपर कोच में ही जगह बना ली, जिससे स्लीपर बोगियों की हालत भी जनरल जैसी हो गई। यात्री सीटों के बीच फर्श पर, दरवाजे पर और शौचालय के पास खड़े होकर सफर करते नजर आए। वहीं दर्जनों लोग ट्रेन में चढ़ ही नहीं सके और प्लेटफॉर्म पर ही छुट गए।

भीड़ का असर महिला और दिव्यांग कोच पर भी पड़ा। महिला कोच में पुरुष यात्रियों के प्रवेश से हंगामा हुआ, जबकि दिव्यांग बोगी में भी आम यात्रियों के चढ़ जाने से दिव्यांग यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान आरपीएफ टीम लगातार यात्रियों से संयम बरतने की अपील करती रही, लेकिन त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में लोग नियमों की अनदेखी करते दिखे। होली के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ ने रेलवे प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags - Dhanbad railway station rush Holi festival travel rush Hatia Gorakhpur Maurya Express crowd general coach overcrowding waiting list passengers issue sleeper coach overcrowded passengers missed train Dhanbad RPF crowd control appeal women coach cha