logo

एक्शन मोड में हैं DC राहुल कुमार सिन्हा, अवैध शराब के अड्डे के खिलाफ जारी है सख्ती 

dcrahulsinha2023-08-10_at_12_28_32_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
अवैध शराब के अड्डों के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्ती बरत रही है. राजधानी के विभिन्न हिस्सों में चलाये जा रहे अवैध शराब के अड्डे नष्ट किये जा रहे हैं. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की कवायद जारी है. आपको बता दें इसी प्रकार रांची जिला के कोतवाली जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई। जिला आबकारी टीम ने रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र के थेथरकोचा और जगरनाथपुर बस्ती में कार्रवाई की। 


छापेमारी में 450kg महुआ और 320 लीटर देशी शराब जब्त किया गया 

जिला आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए चडरी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। चडरी से तीन और थेथरकोचा जगरनाथपुर बस्ती से फरार दो लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें की कार्रवाई में 450 Kg जावा महुआ और 320 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया। राजधानी के अन्य हिस्सों में छापेमारी कर अवैध शराब के ठिकाओं को तलाशा जा रहा है.


हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N