द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी के काम पर रोक लगा दी है। यह आदेश औचक निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाए जाने के बाद जारी किया गया, जब यह पता चला कि कई थानों में निजी कर्मियों से काम कराया जा रहा था। डीजीपी के आदेश का पालन न होने पर पुलिस अधीक्षक ने नाराज़गी जाहिर की और अब केवल सरकारी ड्राइवर और मुंशी ही थाने में काम करेंगे। अगर किसी थाना में प्राइवेट कर्मी पाए गए, तो थाना प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन थानों में चालक नहीं हैं, वहां सरकारी चालक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/ओपी को इस आदेश की जानकारी भेज दी है।

.jpeg)