logo

नीम के पेड़ से बह रही दूध की धारा, चंदनकियारी में चमत्कार!

newss.jpg

द फॉलोअप डेस्क, चंदनकियारी
चंदनकियारी के मानीपागर टोला में एक नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है। नीम के पेड़ से दूध निकलने की खबर सुनकर दूर-दूर से इसे देखने पहुंच रहे हैं। लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। इतना ही नहीं! लोगों ने नीम के पेड़ से गिर रहे दूध को पीया। दूध पीने के बाद बताया कि बिल्कुल मीठा लग रहा है। इसके बाद लोगों ने पारंपरिक तरीके से उसे नीम पेड़ की पूजा करनी शुरू कर दी।

नीम के पेड़ को देखने लोगों की उमड़ रही भीड़
कई लोग इसे मातारानी की कृपा मानकर पूजा पाठ भी कर रहे हैं। पूजा के साथ-साथ लोग मातारानी की कृपा मानकर दान दक्षिणा भी कर रहे है। मौके पर मोहाल पश्चिमी के मुखिया निमाई रजवार ने कहा की पिछले 2 दिनों से नीम के पेड़ से दूध की धारा बह रही है। चंदनक्यारी सहित आसपास के सभी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूजा पाठ कर रहे हैं।

लोगों ने इसे भगवान विष्णु का अवतार बताया 
नीम के पेड़ से दूध की धारा को लोग आशीर्वाद बता रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह भगवान विष्णु का अवतार जैसा है। लोगों ने कहा कि नीम के पेड़ से दूध का निकलना संभव नहीं। जिस जगह पर नीम का पेड़ है उस जमीन के मालिक ने बताया कि उनके पूर्वजों की है। नीम का पेड़ भी उनके पूर्वजों ने लगाया था। जमीन के मालिक ने कहा कि अगर वकाई यहां देवी-देवता हैं तो प्रकट होकर लोगों की शंका को दूर करें।


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - chandankiyari newschandankiyari assemblyjharkhand newsjharkhand latest news