logo

आवारा कुत्ते हिरण को निवाला बनाने का कर रहे थे प्रयास, ग्रामीणों ने देखा तो किया ये काम!

0734.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मेदिनीनगर में गुरुवार को एक हिरण को आवारा कुत्तों ने घेर लिया। निवाला बनाने की कोशिश कर थे कि ग्रामीणों की नजर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने हिम्मत कर कुत्तों को भगाया। बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर के तरहसी प्रखंड की मंझौली टू पंचायत के बेलाई गांव में गुरुवार की सुबह किसान प्रवेश कुमार, उमेश पासवान, विक्रम महतो व पप्पू मेहता खेत पटवन के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते एक हिरण का शिकार करने के लिए दौड़ा रहे हैं। कुत्तों के हमले में हिरण का पिछला पैर का हिस्सा जख्मी नजर आया। ग्रामीणों ने साहस दिखाकर कुत्तों को खदेड़ा व हिरण को बचा लिया।

पाटन रेंज कार्यालय में किया गया इलाज
आवारा कुत्तों का निवाला बनने से एक नर हिरण को बचाए जाने की सूचना वनकर्मियों को दी गई। उन्होंने हिरण का रेस्क्यू कर पाटन रेंज कार्यालय में ले जाकर इलाज किया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N