logo

पलामू से चोरी हुई 1 करोड़ की हथिनी बरामद, पार्टनर और महावत ने मिलकर छपरा में बेचा था

hathi21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू से चोरी हुई एक करोड़ की हथिनी को छपरा के अमनौर से रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल हथिनी को अमनौर के पहाड़पुर के रहने वाले गोरख सिंह नाम के एक व्यक्ति को 27 लाख रुपए में बेच दिया गया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बीते 12 सितंबर को पलामू के मेदिनीनगर के सदर थाना में एक शिकायत दर्ज कराया था, जिसमें उसने जयमति नामक हथिनी की चोरी की शिकायत की थी। जिसके बाद इस मामले में पलामू सदर थाना की पुलिस इसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। इस हथिनी में एक चिप भी लगा हुआ था, इस कारण से उसे ढूंढने में आसानी हो गई। 
खोजबीन के दौरान ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथिनी बिहार के छपरा में एक व्यक्ति को बेचा गया है।  इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। इस रेस्क्यू में छपरा की वन विभाग टीम की मदद ली गई। और हथिनी को रेस्क्यू कर लिया गया। 
दर्ज शिकायत में हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई थी। मामले को लेकर पलामू के सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस की जांच में कई जानकारी सामने आई है। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार शुक्ला ने तीन अन्य पार्टनर के साथ मिलकर हथिनी को 40 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन बाद में तीन पार्टनरों ने नरेंद्र कुमार शुक्ला की जानकारी के बिना बिहार के छपरा में हथिनी को 27 लाख रुपए में बेच दिया था। और महावत भी इन तीन पार्टनरों के साथ मिल गया था। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update palamu news