logo

पूजा पंडाल में हेमंत सोरेन और लालू यादव की प्रतिमा, चुनाव आयोग को बताया वोट चोर और राहुल को PM इन वेटिंग

ranchi_rjd_babu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची का एक और पूजा पंडाल सुर्खियों में आया है। वजह है मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ पंडाल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी मां रूपी सोरेन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा उनकी मां मरछिया देवी की प्रतिमा लगाना। इतना ही नहीं, पूजा पंडाल के बगल में एक और पंडाल बनाया गया है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम इन वेटिंग और तेजस्वी यादव को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। इसके अलावा, एक प्रतिमा बनाकर उसके पीछे पोस्टर लगाकर लिखा गया है "चुनाव आयोग वोट चोर"। तेज प्रताप यादव की प्रतिमा भी बनाई गई है, लेकिन इसमें राबड़ी देवी उन्हें पीटते हुए दिख रही हैं।

आयोजक ने क्या बताया
नामकुम रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में नामकुम नवयुवक संघ जय माता दी क्लब दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस पंडाल का निर्माण करवाया गया है। समिति के अध्यक्ष बिनोद सिंह ने बताया कि इस बार मां के थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। यही वजह है कि मां दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी मां की गोद में बच्चा है। इसलिए माता दुर्गा की प्रतिमा के एक तरफ पिछड़ों के मसीहा लालू प्रसाद यादव और उनको जन्म देने वाली उनकी मां मरछिया देवी की प्रतिमा लगाई गई है। साथ ही एक तरफ आदिवासियों के मसीहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन की प्रतिमा लगाई गई है। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में 65 लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई है, इसलिए चुनाव आयोग को "वोट चोर" दिखाया गया है। साथ ही, परिवार से अलग होकर निर्णय लेने वाले तेज प्रताप जी को मां के हाथों पिटाई भी लग रही है।

आप भी तस्वीरों में देखिये पूजा पंडाल


 

Tags - Viral Puja Pandal oif ranchi RJD puja Pandal Namkum Puja Pandal vira Lalu yadav iN Durga puja pandal latest Durga puja Puja pandal latest jharkhand News jharkhand News in hindi latest jharkhand updates latest updates latest news in hindi ranchI