रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिसूचित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विभिन्न कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी है।
इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने अभिजीत राज को विभाग एवं फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस एवं झारखंड कांग्रेस न्यूज़लेटर से संबंधित कार्य, जयशंकर पाठक को शिकायत निवारण संबंधी कार्य (निगरानी, फॉलो-अप एवं सुविधा प्रदान करना), मनोज सहाय पिंकू को राज्य में कांग्रेस की संपत्तियों के संरक्षण संबंधी कार्य, मती शबाना खातून को विभाग एवं फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सुंदरी तिर्की को विभाग एवं फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सुनीत शर्मा को संगठन एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य, सुरेन राम को विभाग एवं फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य, सूर्यकांत शुक्ला को कांग्रेस कनेक्ट सेंटर से संबंधित कार्य तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार, सच्चिदानंद चौधरी को चेयरमैन प्रदेश कार्यालय और राजन वर्मा का कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
