logo

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

द फॉलोअप डेस्क, रांची
BJP News Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान राजनीतिक स्थिति, झारखंड में भाजपा की गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का कई विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार साहु ने हाल में झारखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी, संगठन महामंत्री व अन्य बदलावों पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस बदलाव के उद्देश्य और लक्ष्य को समझने का प्रयास किया।

Tags - BJP Nitin Naveen Aditya Sahu Jharkhand