logo

राज्य सरकार ने जारी की सूचना आयुक्तों की अधिसूचना, इनको किया गया नियुक्त 

jh_gov.jpg

रांची
झारखंड सरकार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना का आज जारी कर दिया है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार के हस्ताक्षर से नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की गयी है। कुमार फिलहाल कार्मिक विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्यपाल ने सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15(3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए चार लोगों को सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है.
इनको मिली जिम्मेदारी 
अनुज कुमार सिन्हा, पिता सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, फ्लैट नंबर 02ए, श्रीवाटिका अपार्टमेंट, चेशायर होम रोड, रांची,  तनुज खत्री, पिता- देवराज खत्री, इंद्रपुरी रोड नंबर-9, रांची, अमुल्य नीरज खलखो, पिता- स्वर्गीय जफरीन खलखो, पुनाना लोवाडीह, रांची और शिवपूजन पाठक, पिता-स्वर्गीय नरसिंह पाठक, नयी बस्ती, पिंजड़ापोल, अपर बाजार। 

Tags - InformationCommission StateGovernment Notification Governance Appointment