logo

छात्रवृत्ति के बकाया राशि का भुगतान जल्द करे राज्य सरकार : आजसू

ोरर.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर मुख्यमंत्री सचिवालय में मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं को अब तक स्कॉलरशिप राशि की प्राप्ति नहीं हुई है। जिसे लेकर छात्र-छात्राएं काफी परेशान है।
  छात्रों को हो रही परेशानी       

अभिषेक शुक्ला ने कहा है कि राज्य के जितने भी विश्वविद्यालय हैं। उनमें लगभग 60 से 70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं मध्यवर्ग या निम्नवर्ग घरों से आते हैं, ऐसे में उन्हें स्कॉलरशिप राशि नहीं मिलने से उनके एवं उनके परिवार के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। जिससे उन्हें अपने आगे की पढ़ाई को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग पत्र के माध्यम से मांग रखी की ई कल्याण विभाग को जल्द से जल्द बकाया राशि उपलब्ध कराई जाए जिससे कि छात्र छात्राओं के स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त हो सके और उनके ऊपर किसी तरह का आर्थिक बोझ न बढ़े। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से: अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, अभिषेक साहू, राहुल कुमार, डालमनी यादव, विशाल कुमार यादव अलावा कई सदस्य मौजूद थे।