logo

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू 26 से 31 अगस्त तक झारखंड दौरे पर, कई जिलों में बैठकें और कार्यक्रम तय

k_raju.jpg

रांची
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू 26 अगस्त से 31 अगस्त तक झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी। उन्होंने बताया कि  राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश 26 अगस्त को लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत चटवल के ककरगढ़ और सुंदरू पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे।
27 अगस्त को रांची स्थित पुराना विधानसभा भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए नियुक्त पीसीसी पर्यवेक्षकों तथा जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।


28 अगस्त को वे गुमला जिले के सिसई प्रखंड के भदौली और भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा व उटारी पंचायतों में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।
29 अगस्त को रांची जिले के नामकुम प्रखंड के रामपुर तथा खूंटी प्रखंड के मुरही पंचायत में कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। इसी दिन वे दिवंगत मंत्री  रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
30 अगस्त को जमशेदपुर के बनकटी, शंकरदह और केरूयाडूंगरी पंचायतों में कांग्रेस कमेटी की बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें  राजू भाग लेंगे। यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest