logo

झारखंड के 2 दिवसीय दौरे पर कल रांची पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, ये है पूरा कार्यक्रम 

MIR22.jpg

रांची
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर कल यानी 23 जुलाई को झारखंड के 2 दिवसीय दौरे को लेकर रांची पहुंचेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि मीर 23 जुलाई को अपराह्न 12:50 बजे सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि गुलाम अहमद मीर एयरपोर्ट से सीधे रामगढ़ जाएंगे जहां रजरप्पा प्रोजेक्ट मनोरंजन गृह में 2.30 बजे से आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद चितरपुर में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।


सोनाल शांति ने बताया कि गुलाम अहमद मीर 24 जुलाई को राजधानी रांची के प्रेस क्लब में 11:00 बजे से पिछड़ा वर्ग समुदाय के प्रबुद्धजनों एवं 1:00 बजे से अनुसूचित जाति के प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे से जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। इसमें विधानसभावार सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी और आवश्यकतानुसार निर्देश जारी किए जाएंगे।


शांति ने बताया कि भाजपा द्वारा झारखंड में विद्वेष का जहर फैलाने की तैयारी की जा रही है।  इसका जवाब देने के लिए गुलाम अहमद मीर के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रणनीति को व्यापक धार दिया जाएगा। साथ ही मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 


 

Tags - Ghulam Ahmed MirCONGRESSJharkhand News