रांची
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी।
इस संबंध में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बालमुकुंद सहाय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी, जिसे भाजपा कार्यकर्ता "सेवा दिवस" के रूप में मनाएंगे। इस दौरान राज्यभर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण, वृक्षारोपण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और विचार गोष्ठियों का आयोजन शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि 25 सितंबर को बूथ स्तर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। वहीं, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ सेवा पखवाड़ा का समापन होगा।
बैठक में बालमुकुंद सहाय के अलावा राकेश प्रसाद, गणेश मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, शशांक राज, अमरदीप यादव, आरती सिंह, किशुन दास, नारायण दास, जीतुचरण राम, कुमार अमित, राकेश भास्कर, अमित सिंह, डॉ. रामदीन, बबन गुप्ता, रूपेश सिन्हा, अविनाश वर्मा, सागर उरांव, राजेश कुशवाहा, अशोक शर्मा सहित कई नेता उपस्थित थे।
.jpeg)