logo

स्व रामदास सोरेन को प्रदेश बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि, मरांडी ने कहा- राज्य के लिए अपूरणीय क्षति 

babu0123.jpg

रांची 

झारखंड भाजपा ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी। मरांडी ने कहा कि सहज सरल स्वभाव के धनी स्व रामदास सोरेन के निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

मरांडी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र की राजनीति में स्व रामदास सोरेन ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। मरांडी ने दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान स्व रामदास सोरेन जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों, उनके समर्थकों को दुख की बेला में धैर्य और साहस प्रदान करे। विधानसभा परिसर में स्व रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest