द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
Jharkhand Bjp News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल 5 अक्तूबर को रांची आएंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला रांची दौरा होगा। पटेल के अलावा सह प्रभारी सौरभ सिंह 4 अक्तूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार 5 अक्तूबर को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह भी रांची आएंगी। नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और संगठन महामंत्री के इस जुटान को पार्टी में नयी सांगठनिक करवट लेने के रूप में देखा जा रहा है। नव नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के शीर्ष नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। झारखंड की राजनीति और राज्य सरकार के क्रियाकलाप को समझने की कोशिश की जाएगी। उस अनुरूप आगे की रणनीति पर कदम बढ़ाने की कोशिश भी होगी।
