logo

पांकी में सत्यानंद भोक्ता के कार्यक्रम का मंच गिरा, स्टेज पर खड़े थे मंत्री 

bhok.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू के पांकी के सगालिम में आयोजित कार्यक्रम में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंच पर मौजूद थे। इसी क्रम में मंच टूट गया। जिसके कारण लोग गिरने लगे। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। मंच गिरने के पश्चात दर्शक दीर्घा में जाकर मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। हालांकि  मंत्री सत्यानंद भोक्ता  ने कौशल विकास मिशन सोसाइटी का फीता काट कर उद्घाटन किया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N