रांची:
प्रदेश के खेल मंत्री हफीजूल हसन अंसारी ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स, पंचकूला, हरियाणा में भाग लेने वाले झारखंड राज्य मलखंब टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है । पंचकूला, हरियाणा में दिनांक 4 से 13 जून तक खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम की छः बालक , छः बालिका ,दो प्रशिक्षक,एक टीम प्रबंधक एवं एक तकनिकी पदाधिकारी ने भाग लिया था। खेलों इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड मलखंब टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सभी खिलाड़ियों को आज खेल मंत्री ने अपने आवास पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

मलखंब एसोसिएशन को उपलब्ध कराई जायेगी सभागार
खेलमंत्री हफीजूल हसन अंसारी ने कहा कि नियमित अभ्यास के लिए जल्द से जल्द झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन को सभागार उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर मौजूद राज्य मलखंब संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष फैज रहमान जी ने खेलों इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी खिलाड़ियों एवं संघ के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का नाम इस प्रकार हैं:-
बालक वर्ग:- निखिल कुमार कप्तान , (रॉकी) कुमार उपकप्तान, जीतेश कुमार, राकेश नायक विकास कुमार, आकाश कुमार , प्रशिक्षक:- संजय कुमार
बालिका वर्ग:- रशिम कुमारी कप्तान,अनुशिखा कुमारी उपकप्तान खुशी कर्मकार मनीता उरांव, सिम्पी कुमारी, रिया कुमारी
प्रशिक्षक: - विवेक कुमार
टीम प्रबंधक :कुश कुमार साहू
झारखंड से एकमात्र मलखंब के तकनीकी पदाधिकारी अजय झा ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स ( मलखंब प्रतियोगिता) में भाग लिया।
