logo

रांची में तेज रफ्तार एसयूवी ने तीन लोगों को कुचला, 2 की मौत

ीोूह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रातू थाना क्षेत्र के गोबिंदनगर के पास रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी ने वृद्ध दंपती और उनके नाती को रौंद दिया। हादसे में गोपीचंद शाह (70) और रासमनी देवी (65) की मौत हो गई। जबकि नाती प्रियांशु कुमार (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। गोपीचंद शाह गोपालगंज के थावे के निवासी थे। अभी वे रातू के तिलता में रहते थे। दोपहर में खाना खाने के बाद वे पत्नी और नाती के साथ बाजार घूमने निकले थे। वापसी के दौरान घर से लगभग 500 मी. पहले स्कार्पियो ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। गोपीचंद की वहीं मौत हो गई। रासमनी देवी ने रिम्स में दम तोड़ दिया। 


कैसे हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच 39 में एक कट है। तेज रफ्तार एसयूवी में सवार कुछ लोग मांडर की ओर से पंडरा आ रहे थे। गोबिंदनगर से एक कार अचानक निकली और बीच सड़क पर आ गई। स्कार्पियो के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। एसयूवी सड़क के बाईं ओर चली गई और पैदल जा रहे पति-पत्नी व उनके नाती को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। रातू थाने की पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पता चला कि स्कार्पियो सवार धक्का मारने के बाद रिंग रोड की ओर भाग निकला। देर रात तक पुलिस को स्कॉर्पियो और सवार की जानकारी नहीं मिल पाई थी।