logo

जमशेदपुर : हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, परखच्चे उड़े

हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार हाइवा, परखच्चे उड़े

जमशेदपुर
हावड़ा ब्रिज के समीप मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। 
घटना की पूरी जानकारी 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डस्ट लदा हाइवा बर्मामाइंस की ओर से साकची की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हावड़ा ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद हाइवा सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक और वाहन मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags - Jamshedpur News Road Accident Traffic News Police Investigation Jharkhand News