द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने धनबाद जिले में बीसीसीएल, एटी देवप्रभा एवं अन्य कंपनियों द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध अतिक्रमण और रैयती भूमि पर ओबी डंप को रोकने के लिए पूर्व मंत्री व विधायक मथुरा प्रसाद महतो की संयोजकत्व में सात सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में विधायक अरूप चटर्जी, राज सिन्हा, उमाकांत रजक, चंद्रदेव महतो, सुदीप गुड़िया और धनंजय सोरेन को शामिल किया गया है। बजट सत्र के दौरान विधायक अरूप चटर्जी एवं चंद्रदेव महतो ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से विभिन्न कंपनियों द्वारा जिले में सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने और रैयतों की जमीन पर ओबी डंप करने का सलाव पूछा था। उसी ध्यानाकर्षण पर स्पीकर ने विधानसभा की विशेष कमेटी का गठन किया है। कमेटी का कार्यकाल तीन महीने का होगा। इस अवधि में कमेटी स्पीकर को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
