logo

स्पेनिश रेप पीड़िता बोलीं- भारत के लोग अच्छे, हादसा तो कहीं भी हो सकता है

a430.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, दुमका:

झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 मार्च को दुमका जिला के हंसडीहा थानाक्षेत्र अंतर्गत कुरमाहाट बस्ती के पास सुनसान इलाके में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, मारपीट और छिनतई की घटना हुई थी। दुमका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा था। अब सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल सहायता और 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। पीड़िता, अब अपने पति के साथ आगे के सफर के लिए दुमका पुलिस की सुरक्षा में रवाना हो गई है। पुलिस के जवान स्कॉर्ट कर रहे हैं। 

स्पेनिश महिला ने भारत के लोगों को अच्छा बताया

बाइक राइड पर आगे रवाना होने से पहले स्पेनिश महिला ने कहा कि भारत के लोग अच्छे हैं। मेरा आरोप केवल आरोपियों के लिए है। पुलिस ने भी अच्छा काम किया है। मामला में त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने कहा कि जीवन में हादसा कभी और कहीं भी हो सकता है। सफर तो जारी रहता है। पीड़िता ने कहा कि पूर्व निर्धारित रूट पर उनका सफर जारी रहेगा। पीड़िता ने कहा कि हर भारतीय बुरा नहीं है। मैं 6 महीने से यहां हूं और यहां के लोगों ने हमेशा हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया। वारदात के लिए सभी भारतीयों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। लोग काफी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि गैंगरेप करने वालों को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने। वे दोबारा ऐसी हरकत, दूसरे के साथ दोहराने की जुर्रत न कर सकें। 
 

स्पेनिश दंपति तय रूट पर साथियों के साथ आगे निकला
गौरतलब है कि स्पेनिश महिला अपने पति से बाइक पर वर्ल्ड टूर पर निकली है। महिला 1 मार्च को पश्चिम बंगाल से झारखंड में आईं और पिर हंसडीहा में शाम होने पर वहीं रूकने का फैसला किया। कुरमाहाट में एक सुनसान जगह में दंपति ने अस्थायी टेंट लगाया था। आरोप है कि वहां रात के तकरीबन 11 बजे 7-8 की संख्या में आरोपियों ने पति को बांधकर पीटा और महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि रेप के दौरान आरोपियों ने उसे हेलमेट और पत्थर से पीटा। महिला ने कहा कि इस दौरान उनको लगा कि वे (आरोपी) उनकी हत्या कर देंगे। गनीमत है कि जान बच गई।