logo

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के चलते 24 से 30 अगस्त तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

railway2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 24 अगस्त से 30 अगस्त तक इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए इंजीनियरिंग, टीआरडी और एसएंडटी विभाग द्वारा संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान रखरखाव कार्यों के कारण कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। पूर्णतः निरस्त रहने वाली ट्रेनों में 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: 24, 26, 27, 28, 29 और 30 अगस्त को रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 24, 27 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं आंशिक रूप से प्रभावित (शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट) ट्रेनों में 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू: 24, 26, 27 और 29 अगस्त को केवल आद्रा तक चलेगी (आद्रा-टाटानगर के बीच रद्द)। 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू: 28 और 30 अगस्त को आद्रा में समाप्त होगी (आद्रा-आसनसोल के बीच रद्द)। 68060 आसनसोल–बाराभूम मेमू: 28 और 30 अगस्त को आसनसोल के बजाय आद्रा से चलेगी। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 25, 26 और 29 अगस्त को केवल आद्रा तक चलेगी (आद्रा-पुरुलिया के बीच रद्द)। यात्रा पर निकलने से पहले यात्री ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

Tags - South Eastern Railway railway maintenance work train schedule change Indian Railways