logo

महुआ माझी के समर्थन में कार की छत पर खड़े होकर भाषण देते दिखे हेमंत सोरेन

महुआ माझी के समर्थन में कार की छत पर खड़े होकर भाषण देते दिखे हेमंत सोरेन

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में रोड शो और नुक्कड़ सभा कर रहे हैं। गाड़ी के ऊपर चढ़कर वह JMM उम्मीदवार महुआ माझी के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन पहले कर्बला चौक पहुंचे उसके बाद वह प्लाजा चौक, बड़ा तालाब होते हुए किशोरगंज चौक और रातु रोड में रोड शो और नुक्कड़ सभा किये। आपको बता दें कि पहले गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रोड शो करने वाली थी लेकिन वह जमशेदपुर से रांची नहीं पहुंच सकीं जिसके कारण वह रोड शो नहीं कर पाईं।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News