logo

गोड्डा : सास की हत्या के आरोप में दामाद गिरफ्तार, खून से सनी दबिया बरामद

se5ye5yne5ye.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा पुलिस ने बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में वृद्ध महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की दबिया (गत्ता) बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभियुक्त सुकरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी सास सोना भानु (उम्र लगभग 65 वर्ष) की गला रेतकर हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया। 
गौरतलब है कि 21/22 अक्टूबर 2025 की रात्रि को बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराडीह गांव के मोमिन टोला में सोना भानु की नींद में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र अशरफ अंसारी के लिखित आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 



 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand News updates Godda News updates latest Jharkhand News Godda News Godda news Updates