logo

बेटे ने पिता की कर दी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला के रुद्रपुर गांव में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुरुवा मुंडा के रूप में की गई है। वहीं 28 वर्षीय आरोपी का नाम सुमन मुंडा बताया जा रहा है। घटना बीते मंगलवार रात की बताई जा रही है। 
मृतक की पत्नी सिल्मइत मुंडाई के बताये अनुसार गुरुवा मुंडा रात में पेशाब करने घर से बाहर निकले थे तभी उनका पुत्र टांगी लेकर अचानक उनपर हमला बोल दिया। पीटीआई की चीख सुनकर पत्नी जैसी ही बाहर आई उन्होंने देखा कि उनके पीटीआई पर हमला हुआ है। जिसके बाद अपने पति गुरुवा मुंडा को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन इस दौरान उस पर भी हमला किया गया। जिसके बाद वह वहां से चिल्लाते हुए भागी। सिल्मइत मुंडाई की आवाज सुन गांव वाले इकट्ठे हुए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। 
घटना के बाद गुरुवा मुंडा को ग्रामीणों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही जारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी आदित्य कुमार एवं एसआई रमेश महतो पुलिस बल के द्वारा आरोपी को कुछ घंटों में पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद कागजी कार्रवाई कर सुमन मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से लोग हैरान है कि एक पुत्र अपने ही पिता की हत्या कैसे कर सकता है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update gumla news gumla latest news gumla khabar gumla crime news crime news jharkhand crime newsmurder news gumla murder news