बोकारो
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि अर्जुन करमाली शराब के नशे में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर पिता जयलाल करमाली से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेकाबू अर्जुन ने घर में रखी टांगी उठाई और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण जयलाल करमाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जगेश्वर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अर्जुन करमाली को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
