logo

रांची विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे उत्तम यादव, हजारों लोगों से रायशुमारी के बाद तय हुई उम्मीदवारी

udyv.jpg

रांचीःराष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव विधानसभा के रण में ताल ठोकने को तैयार है।रविवार को उत्तम यादव के समर्थन में रातू रोड के निकट बिरला मैदान में रांची विधानसभा को लेकर रायशुमारी हेतु आमसभा बुलाई गई थी जिसमें हजारों हजार की संख्या में महिला,युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए।हज़ारों रांचीवासियों की मौजूगी से उत्तम यादव समर्थकों का जोश हाई हो गया। चिलचिलाती हुई धूप के बावजूद पहुंची भीड़ का हौसला देखते बन रहा था। सबने एक स्वर में कहा की आप आगे बढ़े हम सभी आपके साथ हैं। चुनाव आप नहीं हम सभी उत्तम यादव बनकर लड़ेंगे l 

उत्तम यादव ने गिनाए अपने काम 
उत्तम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले 15 वर्षों से रांची की जन समस्याओं को लेकर लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रहा हूं जब कोरोना के समय पहले पहले लहर में 79 दिनों तक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया एवं प्रवासी मजदूरों के बीच में चप्पल का वितरण किया गया, दूसरे लहर में कोई नहीं था तो मैं रांची में इकलौता हर लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहा था यहां तक की घर तक दवा, राशन, खाना, घाघरा घाट, में प्रत्येक दिन 20 पेटी पानी एवं मोछ यात्रा वाहन माध्यम से मृत्यु को निशुल्क घाघरा घाट पहुंच रही थी जो आज तक करीब 3000 लोगों को राजधानी रांची के विभिन्न मुक्तिधामों तक निशुल्क पहुंचा जा रहा है, बालेश्वर रेल हादसा रांची से 500 किलोमीटर दूरी में हुई थी उस समय भी हम लोग वहां पहुंचकर रक्तदान किया जरूरतमंदों का सेवा करने का काम किया, जब रातू रोड में शराब की दुकान से विद्यालय एवं मंदिर एवं बच्चों के बस के स्टॉपेज के समक्ष खुली थी प्रलोभन देने के बावजूद शराब दुकान को वहां से हटाई गई आज रांची शहर चरस, अफीम, ब्राउन शुगर, इंजेक्शन के चपेट में है लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत एक महीने का पदयात्रा करके रांची के लोगों को जागरूक किया एवं प्रत्येक रविवार को पिछले 30 महीना से रांची के मोराबादी  मैदान के ऑक्सीजन पार्क में राष्ट्रगान कराई जाती है एवं नशा के खिलाफ संकल्प लिया जाता है उरी में शहीद हुए जोरा मुंडा की बच्ची संध्या मुंडा का रांची का जेबीर कॉलेज में एडमिशन कराया गया, रांची के लोगों जब गर्मी के दिनों में पानी के लिए छटपटा रहे थे तो पीएचडी कार्यालय घेराव किया गया, गर्मी के दिनों में जब बिजली आंख मिवोली  कर रही थी तब डीवरी जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया गया एवं बरसात की दिनों में पूरी राजधानी जल जमाव से परेशान है मजबूरन रातू रोड के नाले के पानी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह किया,  ई रिक्शा चालक एवं ऑटो चालक को रांची ट्रैफिक एसपी के द्वारा जब परेशान किया जा रहा था तो 3 दोनों का राजधानी रांची में ई-रिक्शा एवं ऑटो का चक्का जाम किया सहित बहुत सारे कार्य किए गए। रायशुमारी सम्मेलन में बड़ी संख्या में राजधानी रांची के प्रमुख लोग शामिल हुए।
 

Tags - ranchi vidhansabhajharkhand newsjharkhand Elections 2024