logo

पाकुड़ में सीता सोरेन ने कहा- पार्टी और मोदी-शाह चाहें तो राज्यसभा जाने को तैयार

Screenshot_2026-05-21_185308.jpg

पाकुड़
पाकुड़ में आज पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें राज्यसभा भेजना चाहें, तो वे अवश्य जाएंगी. दरअसल आज दुर्गा सोरेन सेना द्वारा पाकुड़ में दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई थी. इस दौरान सीता सोरेन और उनकी बेटी जयश्री सोरेन उपस्थित थी. दोनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की.
पीएम मोदी और अमित शाह चाहें तो जरूर जाऊंगी राज्यसभा
सीता सोरेन ने इस दौरान कहा कि दुर्गा सोरेन सेना प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि का आयोजन करती है और यह संगठन सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनहित एवं लोकहित के मुद्दों पर कार्य कर रहा है, जिसके कारण लोगों का इसमें रुझान बढ़ रहा है. वहीं झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि ह निर्णय पार्टी संगठन द्वारा लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह उन्हें राज्यसभा भेजना चाहें, तो वे अवश्य जाएंगी.
सामान्य नहीं होने से कीमतों में हो रही वृद्धि 
वहीं पेट्रोल और डीजल की महंगाई पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण स्थिति सामान्य नहीं होने से कीमतों में वृद्धि हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है और साल भर सोना न खरीदने की सलाह भी दी है. सरकार ले संज्ञान" — जयश्री सोरेन
वहीं, दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने बताया कि कार्यक्रम से पहले पाकुड़ के लोगों से मुलाकात की गई और महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. उन्होंने आगे कहा कि दुमका से लेकर पाकुड़ तक कोयले की धूल से प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोग प्रभावित हो रहे हैं. इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिता और दादा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगी और झारखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए कार्य करेंगी. पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. साथ ही दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की.

Tags - Sita Soren Pakur Jharkhand Politics Rajya Sabha Durga Soren Sena