logo

लाडली योजना की तर्ज पर झारखंड में भी बहनों को मिलेगा दोगुना पैसा, BJP का वादा – शिवराज सिंह चौहान

news243.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गोड्डा के गांधी मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने पांच सालों में झारखंड को तबाह कर दिया है। कहा कि लाडली योजना की तर्ज पर बहनो को दोगुना पैसा देंगे। आगे कहा, राज्य सरकार में न माटी, न बेटी, और न रोटी सुरक्षित हैं। बड़ी संख्या में घुसपैठियों के आने से झारखंड की ज़मीन पर कब्जा हो रहा है, क्या झारखंडी इसे सहन करेंगे? राज्य सरकार वोटों के लालच में घुसपैठियों को आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवा रही है, यही है राज्य सरकार का असली सच।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि पहले झारखंड में 44% आदिवासी थे, अब केवल 28% बचे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए छल-कपट से यहां की बेटियों से शादी कर सत्ता पर काबिज हो रहे हैं। रुबी पहाड़िन जैसी बेटियों को बर्बरता से मारा जा रहा है। BJP का संकल्प है कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा की जाए। अगर इसी तरह चलता रहा तो 15-20 सालों में झारखंडी अपनी ज़मीन से बेदखल हो जाएंगे। कहा BJP की सरकार बनते ही 2,87 हजरा खाली पदों को भरने का आदेश दिया जाएगा। कैलेंडर बनाएंगे और पहले महीने की 21 तारीख को यहां के युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

कहा BJP की सरकार बनने पर बहनों के खाते में दोगुना पैसा जाएगा, और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा, जैसा कि मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 'लाडली योजना' के तहत किया जा रहा है। शिवराज सिंह ने वादा किया कि BJP की सरकार बनने पर ओडिशा की तर्ज पर झारखंड में भी 3,000 क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। मोदी जी ने हर बहन को लखपति बनाने का संकल्प लिया है, और हमारी सरकार बहनों की आमदनी 1 लाख रुपये से ज्यादा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

Tags - Sisters money Ladli Yojana BJP Shivraj Singh Chouhan Jharkhand News News Jharkhand