logo

SIR जागरूकता बैठक में जुटे जनप्रतिनिधि, अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान 

r_k.png

रांची 

राजधानी रांची स्थित बी.एड. कॉलेज परिसर में GEL चर्च, रांची कांग्रेगेशन द्वारा आयोजित SIR जागरूकता बैठक में खिजरी विधायक एवं सह उपनेता कांग्रेस विधायक दल राजेश कच्छप तथा कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चर्च के पंच सदस्यों, पदाधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य SIR से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के लोगों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सचेत करना था। 

जागरूक और संगठित होना अत्यंत आवश्यक

वहीं अपने संबोधन में विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज का जागरूक और संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों, पहचान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता, एकता और सहभागिता को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Tags - GEL Church Ranchi Congregation SIR Awareness Meeting Rajesh Kachhap Naman Bixal Kongari Public Awareness