logo

पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए झारखंड के रेंगड़ाहातु आंगनबाड़ी सेविका दिल्ली में सम्मानित

delhi1.jpg

रांची 
झारखंड राज्य पोषण मिशन अपने लक्ष्यों के प्रति नित नये आयाम गढ़ रहा है। कुपोषित बच्चों के समुचित इलाज संबंधित कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेंगड़ाहातु आंगनबाड़ी की सेविका गीता पूर्ति को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार, स्मृति जुबिन इरानी के द्वारा सुदूरवर्ती टोंटो प्रखंड के रेंगड़ाहातु आंगनबाड़ी की सेविका गीता पूर्ति को 10 अक्टूबर-23 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। बता दें कि आंगनबाड़ी सेविका को यह सम्मान क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को समुचित इलाज के लिए कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में रेफर हेतु उत्कृष्ट कार्य करने तदर्थ प्रदान किया है।