द फॉलोअप डेस्क
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं कक्षा के कला संकाय के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। सिमडेगा जिले में सुप्रिया कुमारी ने चौथा स्थान हासिल किया है। सुप्रिया ने 85.40% अंक प्राप्त किए। वह एसएस +2 हाई स्कूल कोलेबिरा की छात्रा हैं। बता दें कि सिमडेगा जिले के 10 टॉपर में से 7 लड़कियां हैं। सुप्रिया के पिता रणधीर कुमार एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
सिमडेगा जिले में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
1. दिव्या कुमारी– पहला स्थान
2. माहरुख परवीन – दूसरा स्थान
3. अर्पिता समद – तीसरा स्थान
4. सुप्रिया कुमारी – चौथा स्थान
5. रोहित सोरेंग– पांचवां स्थान
6. दीपिका सोरेंग – छठा स्थान
7. रावेल डाग – सातवां स्थान
8. सरिता डाग – आठवां स्थान
9. रूपेन्द्र साहू – नौवां स्थान
10. परी कुमारी – दसवां स्थान