logo

नशे के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता, 12 किलो गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

simdega11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने मिले गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिमडेगा पुलिस को यह सफलता अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध मिली है। एसपी एम अर्शी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक यात्री बस के द्वारा अवैध रूप से गांजा लेकर बिहार जा रहा है।
मिली सूचना के आधार पर एसपी सिमडेगा द्वारा एसडीपीओ सिमडेगा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने बांसजोर के खम्मन टांड़ इंटर स्टेट चेकपोस्ट के पास ओडिशा से सिमडेगा की तरफ से एक यात्री बस आ रही थी। जहां से 12 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर लाल बाबू और अमित कुमार बिहार के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध इस तरह की एक कार्रवाई से कम से कम 10 घरों की युवा पीढ़ी को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार मादक पदार्थों के अवैध तस्करी और अन्य अवैध सामानों के तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। और सिमडेगा के रास्ते किसी भी सूरत पर अवैध रूप से तस्करी नहीं करने दी जाएगी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news simdega news simdega latest newsdrugs smugglers