logo

स्कूटी पर घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहे युवक को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा

simdega_brown_sugar_news.jpg

सिमडेगा
सिमडेगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से नशीला पदार्थ, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की है. बता दें पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास एक युवक स्कूटी पर घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की. मौके पर मौजूद संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया.
गुमला से ब्राउन शुगर खरीदकर सिमडेगा में बेचता था तस्कर  
गिरफ्तार युवक की पहचान सलडेगा निवासी विवेक साहु के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर, जो 7 पुड़ियों में पैक थी, बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह गुमला के टावर चौक निवासी एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर सिमडेगा में बेचता था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.

 

Tags - Brown Sugar in Simdega Simdega Brown Sugar news Brown Sugar news Smuggler with Brown Sugar Brown Sugar Smuggling Simdega Arresting with Brown Sugar