logo

सिमडेगा वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी का किया भंडाफोड़, एक लाख रुपये की 35 बोटा लकड़ी जब्त

njtunik6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा वन विभाग ने अवैध तरीके से पेड़ काटने और लकड़ी को तस्करी के लिए संग्रहित करने के खिलाफ कार्रवाई की है। रेंजर शंभू शरण चौधरी ने बताया कि ठेठईटांगर वन क्षेत्र के रिपोटोली में अवैध रूप से पेड़ काटने की सूचना विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर रेंजर चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की और रिपो टोली नाला के पास तस्करी के लिए रखी गई 35 बोटा लकड़ी जब्त की। जब्त लकड़ियों में साल, गंभार और सेमर की लकड़ियां शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है। रेंजर ने बताया कि लकड़ी काटने वाले की पहचान की जा रही है और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand News in Hindi latest updates Simdega news updates Simdega news Updates Simdega News in hindi latest Simdega Updates latest Simdega news Simdega news in