logo

मौत की सुरंग : सिक्किम में NHPC परियोजना में अब तक 20 मजदूरों की मौत

दीोलुा2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिक्किम के नामची जिले में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) की तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मीथेन गैस विस्फोट के बाद सुरंग के भीतर जहरीली गैस फैल गई और संरचना का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिससे कम से कम 20 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई श्रमिक 24 घंटे से अधिक समय तक सुरंग के भीतर फंसे रहे। घने धुएं, जहरीली गैस और भारी मलबे के कारण राहत एवं बचाव अभियान में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा फंसे हुए अन्य मजदूरों की तलाश जारी है।

Tags - Sikkim NHPC Tunnel Collapse Rescue Operation India