logo

रांची में निकली श्री श्याम निशान शोभा यात्रा

shobha.jpg

द फॉलोअप डेस्क

शनिवार को दोपहर 2:00 विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत की गई जिसमें 401 निशान धारक महिला एवं पुरुषों ने श्री गणेश जी, प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान जी का निशान धारण किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की अनुपम झांकी थी। प्रभु श्री श्याम के प्रिय 5 लाडले थे। शोभा यात्रा में झारखंड की लोक प्रसिद्ध ढाक पार्टी के 31 सदस्य भी शामिल थे। प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकल गई।

अध्यक्ष श्रवण जालान ने बताया की पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए इस शोभायात्रा में सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान होता रहा। श्री श्याम परिवार, रांची के भजन प्रवाहक मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, मदन सोनी, जयदीप राज, विष्णु शर्मा, श्याम बावरी ने श्यामधनी को आयो रे बुलाओ, डोरी खेच के रखीजे यो तो हे बाबा को निशाना, थारी धुन में बावला खाटू पहुंचा, जैसे भजनों की गंगा प्रवाहित की। सारे रास्ते में भक्त नाचते झूमते हुए प्रभु श्री श्याम का निशान लेकर महोत्सव स्थल श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी, मेन रोड, रांची तक पहुंचे। रांची महानगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम संघ, आदि सभी संस्थाओं ने इस विशाल निशान शोभायात्रा का भाव्य स्वागत किया तथा कई सेवा शिविर लगाए। यात्रा के संचालन में पवन जालान, अशोक धानुका, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कमल जालान ,पवन लोहिया, प्रकाश दालानिया, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, मोनू शर्मा, रवि साबू की प्रमुख भूमिका रही। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।

Tags - Ranchi Shri Shyam Nishan Shobha Yatra welcome at various places religious organizations