logo

श्री राम सांस्कृतिक सेवा समिति रामनवमी पर फिरायालाल चौक के पास बनाएगा भव्य मंच, झांकियों और अखाड़ा दलों का होगा सम्मान

rbtutun.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामनवमी के अवसर पर श्री राम सांस्कृतिक सेवा समिति, रांची के तत्वावधान में शहर के प्रमुख स्थल फिरायालाल चौक के समीप एक भव्य मंच का निर्माण किया जाएगा। इस मंच के माध्यम से रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने वाली सभी झांकियों और अखाड़ा दलों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
समिति की ओर से जानकारी देते हुए मंच के संयोजक ओम शंकर गुप्ता ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर आने वाली उत्कृष्ट झांकियों को सम्मानित करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में भव्य ट्रॉफियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि रामभक्तों की सेवा और सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी अखाड़ा दलों और अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य रामभक्तों का उत्साह बढ़ाना और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना है। समिति के अनुसार रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विभिन्न अखाड़ा दलों के शामिल होने की संभावना है, जिससे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा।

 

Tags - Ram Navami celebration Ranchi Firyalaal Chowk Ram Navami stage Shri Ram Sanskritik Seva Samiti Ranchi Ram Navami procession Ranchi Ram Navami Jhanki competition Ranchi Ram Navami event Ranchi Jharkhand Akhada teams Ram Navami procession