logo

श्रावणी मेले का उद्घाटन आज, कल से स्पर्श पूजा पर रहेगी रोक 

BABADHAM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सावन की शुरुआत इस बार 11 जुलाई से हो रही है और इसी के साथ बाबा की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। राजकीय श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन आज, गुरु पूर्णिमा के दिन धूमधाम से किया जाएगा। हालांकि श्रद्धालु बुधवार से ही मंदिर में पहुंचने लगे हैं और बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर रहे हैं। 

अगर आप बाबा की स्पर्श पूजा करना चाहते हैं, तो आपके पास आज का ही मौका है। 11 जुलाई से एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले में स्पर्श पूजा पर रोक रहेगी। इसके बाद श्रद्धालु अरघा के माध्यम से जलार्पण करेंगे। यह व्यवस्था भीड़ को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो। दुम्मा में वैदिक मंत्रों के बीच नारियल फोड़कर और फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार से श्रावणी मेले की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से 600 रुपये में शीघ्र दर्शनम् कूपन की व्यवस्था की गई है। ये कूपन रविवार और सोमवार को छोड़कर बाकी दिनों में उपलब्ध रहेंगे। मेले के दौरान श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, बल्कि अरघा के जरिए जल चढ़ा सकेंगे। मंदिर में मंझला खंड और निकास द्वार पर भी अरघा की व्यवस्था की गई है, ताकि जलार्पण में कोई असुविधा न हो। जिला प्रशासन ने डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मेले में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Shravani Mela inauguration today Deoghar News