logo

पहला राज्य झारखंड जहां किलो के भाव बाल्टियों में बिकता है बालू- शिवराज सिंह चौहान

a808.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची: 

रांची में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन खुद तो झूठ और भ्रम फैलाता है लेकिन झारखंड की धरती पर 5 साल अब उनकी सरकार के पूरे होने जा रहे हैं। इन 5 साल में उनकी उपलब्धियां क्या  हैं? उन्होंने कहा कि मैं देख रहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का निश्चय पत्र है। कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र है। निश्चय पत्र में 144 वादे हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में झारखंड की जनता से 317 वादे किए। इनमें से पिछले 5 साल में राज्य सरकार ने कितने वादे पूरे किए। 

हेमंत सरकार ने कितने अधिकार दिये!
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर जेएमएम के निश्चय पत्र को देखें इस पर उन्होंने लिखा था 'बदलो सरकार पाओ अधिकार'। हेमंत सोरेन बताएं कि बताएं कितने अधिकार उन्होंने जनता को दिए? उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार ने अधिकार देने के नाम पर सभी वर्गों को ठगने और छलने का काम किया है। मैं आज उनसे उनके निश्चय पत्र पर ही सवाल करना चाहता हूं। इसका पूरा पोस्टमार्टम भारतीय जनता पार्टी करेगी और एक-एक चीज जनता के सामने रखेगी। 

बेरोजगारों के साथ सरकार ने छल किया!
युवाओं के लिए निश्चय पत्र में लिखा है कि युवाओं को सरकार के गठन के 2 साल के अंदर उनका निश्चय पत्र विभिन्न खाली पड़े सरकारी पदों पर लाखों झारखंडी युवक-युवतियों की नियुक्ति की जाएगी और नौकरी नहीं मिलने पर सभी बेरोजगार स्नातक को 5 हजार रुपए और स्नातकोत्तर को 7 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा। हेमंत जी ये बताएं कि कितनी नौकरी दी और जिन्हें नौकरी नहीं दी उनमें से कितने नौजवानों को 5 हजार और 7 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया।

उन्होंने अखबार में छपी खबर को दिखाते हुए कहा कि झारखंड में लूट ऐसी की बालू गरीबों की पहुंच से बाहर है। यह पहला राज्य देखा जहां किलो में बालू की बिक्री हो रही।

Tags - Shivraj Singh ChauhanJharkhand NewsBJPHemant SorenJMM