logo

झारखंड पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने खाया धुसका-बर्रा, कहा कुशासन का अंत हमारा संकल्प

ीोरर.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आए हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। यहां की गठबंधन की सरकार के कुशासन का अंत करना हमारा संकल्प है। झारखंड अद्भुत प्रदेश है और इसमें जबरदस्त सामर्थ्य है। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं।


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं। इसलिए कल भी बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान जी के यहां मैंने चाय पी। फिर हमारे मंडल अध्यक्ष  इंद्रजीत जी के घर मैंने भोजन किया और आज भी मंडल अध्यक्ष दिलीप जी के यहां मैंने नाश्ता किया। मजा आ गया। झारखंड का परंपरागत नाश्ता छिलका, धुसका, मडुआ, घुघनी, रागी, चने का सब्जी, यहां का परंपरागत भोजन बहुत स्वादिष्ट है। कार्यकर्ताओं से मिलकर मन आनंद से भर गया और यह नाश्ता करके मैं तृप्त हो गया। 


हमारे अद्भुत कार्यकर्ता सहज, सरल और परिश्रमी हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे। अब तो सबसे बड़ी बात यह है कि असली चेंज होगा विधानसभा के चुनाव में भ्रष्ट, बेईमान, अराजक सरकार जायेगी और भारतीय जनता पार्टी आयेगी।