logo

युवा, महिला और किसानों का जिक्र कर शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेमंत से पूछे ये 5 सवाल

a807.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गये केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने प्रदेश की 14 में से 9 सीटें जीती हैं, इस हिसाब से हम विधानसभा में 81 में से 52 सीटों पर आगे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार तय है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्च ने जनता से निश्चय पत्र में 144 वायदे किए थे वहीं कांग्रेस ने वचन पत्र में 317 वादे किए। गठबंधन को मिलाकर कुल 417 वादे झारखंड की जनता से किए गये लेकिन पूरा कितना हुआ? उन्होंने कहा कि मैं इस लुटेरी सरकार से 5 सवाल पूछना चाहता हूं। शिवराज सिंह चौहान ने सिलसिलेवार ढंग से युवा, महिला, बेरोजगार, श्रमिक और बुजुर्गों से किया गया वादा याद दिलाते हुए हेमंत सोरेन सरकार से सवाल पूछे। 

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार से पूछे पांच सवाल
1. निश्चय पत्र में वादा किया गया था कि, स्नातक को 5 हजार और स्नातकोत्तर को 7 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आखिर क्यों ये वादा पूरा नहीं किया गया, क्यों युवाओं के साथ वादाखिलाफी की गई, मुख्यमंत्री और कांग्रेस जवाब दें।
 
2. झारखंड की लूटेरी सरकार ने महिलाओं से वादा किया था कि, पूरे राज्य में महिला बैंक की स्थापना की जाएगी, बिना गारंटी के 50 हजार रूपए तक गरीब महिला आधार कार्ड दिखाकर लोन ले सकेगी। मुख्यमंत्री जी जवाब दें कि, कहां है, महिला बैंक और कहां आधार कार्ड दिखाकर लोन दिया जा रहा है।

3. वचन पत्र में किसानों के लिए भी कई वादे किए गए थे। वादा किया गया था कि, किसान बैंक की स्थापना की जाएगा, किसान उत्पाद बेच सकेंगे। हेमंत सोरेन जवाब दें कि, कहां है किसान बैंक और किन-किन जिलों में खोले गए हैं।

4. निश्चय पत्र में आदिवासी, दलित कल्याण व वन संरक्षण में भी लिखा है कि, खनन नहीं पर्यटन की नीति बनाकर विकास करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जवाब दें कि, पर्यटन तो आपने खत्म कर दिया और खनन चरम पर हैं। जिन आदिवासी कल्याण की बात कर रहे हैं, उन्हीं आदिवासियों को, आमजनों को बालू के अवैध उत्खनन से बालू के बढ़े हुए दामों से पीएम आवास जैसे मकान बनाने में समस्या हो रही है। 

5. पलामू, गड़वा, गिरीडीह, चाइबासा, दुमका और देवघर को 25 हजार करोड़ की राशि से विश्व स्तरीय शहर बनाने का वादा था। मुख्यमंत्री जी जवाब दें कि, क्यों इन छह शहरों की जनता के साथ धोखा किया। 25 हजार करोड़ तो छोड़िए 100 करोड़ भी खर्च नहीं किए।

 

इंडिया गठबंधन ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला!
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन, कांग्रेस, आरडेजी ये सब गठबंधन के लोग झारखंड की जनता से झूठ बोल रहे हैं। इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। ये सिर्फ लूटने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री जी अगर आप राज्य की हितैषी हैं तो आखिर क्यों वचन-पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। राज्य की जनता आपसे जवाब चाहती है। ये तो केवल जेएमएम की बात है। कांग्रेस ने तो 317 झूठे वादों का पुलिंदा तैयार किया है। कांग्रेस तो मुंह दिखाने लायक नहीं बची है।  
 

Tags - Shivraj Singh ChauhanJharkhand NewsHemant SorenJharkhand BJPJharkhand Election