logo

BJP प्रत्याशी निर्भय कुमार के नामांकन में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, कहा- हेमंत सरकार में महिलाओं को हो रहा अपमान

BJP प्रत्याशी निर्भय कुमार के नामांकन में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, कहा- हेमंत सरकार में महिलाओं को हो रहा अपमान

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा के गिरिडीह प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी ने आज नामांकन दाखिल कर लिया। नामांकन के बाद सभा का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वही करते हैं। लेकिन जो कांग्रेस कहती है वह नहीं करती। झारखंड में हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले वादा किया था कि पांच लाख लोगों को रोजगार देंगे लेकिन नहीं दिया। 


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तो सभी के सुखी रहने की कामना करते हैं, सभी के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। झारखंड की तरक्की की कामना करते हैं, लेकिन कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के रहते यह राज्य सुखी नहीं रह सकता। यहां बहनों का अपमान हो रहा है। राहुल कहते हैं कि वे मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, लेकिन झारखंड में राहुल की दुकान इरफान अंसारी चला रहे हैं। कहा कि ये लोग मोहब्बत की दुकान चलाने की बात कर नफरत फैलाने में जुटे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि ये लोग नफरत के सौदागर हैं। ये सिर्फ नफरत फैला सकते हैं। 
 

Tags - Shivraj Singh Chauhan Hemant Sarkar Giridih candidate Nirbhay Kumar nomination Nirbhay Kumar